खगडि़या, मई 1 -- खगड़िया । नगर संवाददाता नगर परिषद सुल्तानगंज में ड्यूटी के दौरान कार्यपालक पदाधिकारी स्वर्गीय कृष्ण भूषण प्रसाद जी की गोली मारकर हत्या किए जाने की हृदयविदारक घटना पर नप सभाकक्ष में शोक सभा का आयोजन किया गया। नगर सभापति अर्चना कुमारी के नेतृत्व में शोक सभा की शुरुआत दो मिनट के मौन के साथ हुई। उपस्थित सभी लोगों ने खड़े होकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। पूरे परिसर में शोक, संवेदना और आक्रोश का माहौल स्पष्ट रूप से देखा गया। कार्यपालक पदाधिकारी सिंधु कमल ने अपने संबोधन में कहा कि यह घटना न केवल एक अधिकारी की हत्या है, बल्कि यह पूरे प्रशासनिक तंत्र और कानून-व्यवस्था के लिए एक गंभीर चेतावनी है। यह भी पढ़ें- सुल्तानगंज ईओ की हत्या पर नवीनगर में शोक सभा उन्होंने कहा कि स्वर्गीय कृष्ण भू...