लखीसराय, फरवरी 22 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। नगर परिषद द्वारा शहर में प्लास्टिक उपयोग और अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए विशेष अभियान चलाया गया। नव पदाधिकारी प्रभात रंजन के निर्देश पर नगर परिषद की टीम ने विभिन्न बाजार क्षेत्रों में छापेमारी कर दुकानों की जांच की और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना लगाया। अभियान के दौरान नगर परिषद कर्मी वीरेंद्र कुमार, सूरज कुमार, कार्यानंद कुमार एवं सूरज कुमार रावत ने दुकानों पर पहुंचकर प्रतिबंधित प्लास्टिक सामग्री की जांच की। साथ ही सड़क और फुटपाथ पर किए गए अतिक्रमण को हटाने का निर्देश भी दिया गया। जांच के क्रम में जिन दुकानदारों के यहां प्लास्टिक का उपयोग पाया गया तथा जिन्होंने दुकान के बाहर सामान फैलाकर अतिक्रमण कर रखा था, उन पर दंडात्मक कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई के तहत कुल 12 दुकानों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.