हाजीपुर, मार्च 2 -- हाजीपुर । हिंदुस्तान प्रतिनिधि हाजीपुर नगर परिषद ने शहर में होल्डिंग टैक्स के बड़े बकायेदारों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसको लेकर नगर परिषद् ने आवासीय एवं कमर्शियल के बड़े बकायेदारों की सूची भी जारी कर दी है। नगर परिषद् ने बड़े बकाएदारों को टैक्स जमा करने के लिए 31 मार्च का समय दिया गया। इसके बाद नगर परिषद विधिसंवत कार्रवाई करेगा। नगर परिषद् के अधिकारी ने बताया कि शहर के मुख्य चार स्थानों पर लगे सरकारी डिस्प्ले पर उन सभी का नाम पता और फोटो के साथ प्रसारित किया जाएगा। सोमवार से सभी डिस्प्ले पर प्रसारित किया जाएगा। शहर के बड़े बकाएदारों में आवासीय एवं कमर्शियल के मालिक भी शामिल हैं। जिसमें सबसे अधिक पोखरा मोहल्ला के लोग शामिल हैं। बड़े बकायदार पोखड़ा मोहल्ला के अशोक कुमार पर 10 लाख 61 हजार 240 रु, महेंद्र सिंह, राम...