सहरसा, मई 19 -- ​सिमरी बख्तियारपुर, निज संवाददाता। नगर परिषद क्षेत्र में तिरंगा डेकोरेटिव पोल और लाइट सिस्टम के रखरखाव में लापरवाही बरतने वाली एजेंसियों पर प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। शहर की सड़कों पर लगे खराब लाइट और क्षतिग्रस्त पोल को लेकर नगर परिषद ने संबंधित एजेंसियों को कड़ा नोटिस जारी किया है। कार्यपालक पदाधिकारी रामविलास दास ने स्पष्ट किया है कि तीन दिनों के भीतर अगर व्यवस्था दुरुस्त नहीं हुई, तो एजेंसियों के विरुद्ध कठोर प्रशासनिक कदम उठाए जाएंगे। ​

हादसे को दावत दे रहे क्षतिग्रस्त पोल: कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि शहर के विभिन्न मुख्य मार्गों और सार्वजनिक स्थलों पर सौंदर्यीकरण के उद्देश्य से डेकोरेटिव पोल व तिरंगा लाइटें लगाई गई थीं। वर्तमान में कई स्थानों पर ये पोल क्षतिग्रस्त हालत में हैं और...