बक्सर, जनवरी 9 -- बोले विधायक शहर के साथ विस्तारित क्षेत्र में कराए करीब 01 अरब के कार्य जो कार्य टेंडर से होना चाहिए था, उसे विभागीय कराया गया है डुमरांव, निज संवाददाता। नगर परिषद क्षेत्र में वर्ष 2025-26 में लगभग 01 अरब से अधिक के विभागीय कार्य कराए गए हैं। लेकिन, कराए गए कार्यों में गुणवत्ता का ख्याल नहीं रखा गया। नतीजा यह रहा कि एक तरफ सड़क बन रही थी तो दूसरी वह टूट भी रही थी। मानक की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुये डुमरांव विधायक राहुल कुमार सिंह ने जल्द जांच कराने की बात कहीं है। कहा कि जो कार्य टेंडर निकलवाकर कराया जा सकता था, उसे कई पार्ट में विभक्त कर विभागीय स्तर पर कराया गया। यह सरासर नियम के खिलाफ व सरकारी राशि हड़पने के लिए किया गया। इतना ही नहीं कुछ क्षेत्र ऐसे भी हैं, जहां आबादी नहीं है। यहां तक कि लोगों का आना-जाना तक नहीं ...