चतरा, फरवरी 26 -- चतरा, प्रतिनिधि। चतरा में नगर निकाय चुनाव की मतगणना को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। नगर परिषद अध्यक्ष और वार्ड पार्षद पद के लिए मतगणना कार्य निर्धारित समय 8 बजे से चतरा कॉलेज मतगणना केंद्र पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच होगा। मतगणना के लिए कुल 14 टेबल लगाए गए हैं, जहां प्रत्येक टेबल पर तीन-तीन मतगणना कर्मियों की तैनाती की गई है। इसके अतिरिक्त लगभग 25 प्रतिशत कर्मियों को रिजर्व रखा गया है, ताकि किसी परिस्थिति में कार्य प्रभावित न हो। चतरा कॉलेज में बनाये गये मतगणना स्थल को तीन स्तर की सुरक्षा व्यवस्था में रखा गया है। प्रवेश द्वार पर सघन जांच, अंदर सीसीटीवी निगरानी और परिसर में पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गयी है। मतगणना कर्मियों को निर्धारित पहचान पत्र के साथ ही प्रवेश की अनुमति होगी। किस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.