चतरा, मार्च 1 -- चतरा प्रतिनिधि चतरा नगर परिषद के अध्यक्ष पद के चुनाव में इस बार मतदाताओं ने चौंकाने वाला फैसला दिया है। कुल 22 प्रत्याशियों में से 20 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई है। अताउर्रहमान उर्फ बाबू खान ने 6111 मत प्राप्त कर अध्यक्ष पद पर शानदार जीत दर्ज की। विद्या सागर आर्य को 1355 वोट, इंजीनियर बशीर निजामुद्दीन को 455 वोट तथा अभिषेक निषाद को 428 वोट ही मिले। जमानत बचाने के लिए न्यूनतम 4,151 वोट की आवश्यकता थी। केवल अमन कुमार यादव ही 4619 मत पाकर अपनी जमानत बचा सके। जबकि शेष सभी 19 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई। अध्यक्ष पद के लिए कुल 24,906 वोट पड़े थे, जिसमें 1675 मत रद्द घोषित किए गए। इस प्रकार 23,231 वैध मतों की गणना हुई। वार्ड पार्षद चुनाव में भी कई वार्डों में कड़ा मुकाबला देखने को मिला। वार्ड सात से पूनम कुमारी ने सर्वा...