धनबाद, दिसम्बर 5 -- चिरकुंडा, प्रतिनिधि। चिरकुंडा नगर परिषद में चुनाव की तैयारी को लेकर शुक्रवार को एग्यारकुंड प्रखंड के बीडीओ मधु कुमारी ने वार्ड 11, 12, 13,14,15 के 10 मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन किया। आंगनबाड़ी केंद्र बाघाकुड़ी हरिजन टोला, आंगनबाड़ी केंद्र बागानधोड़ा, सामुदायिक भवन बागानधौड़ा रक्षा कली मंदिर के समीप केंद्रों में बुनियादी मूलभूत सुविधाएं नहीं पाई गई। बीडीओ ने मतदान केन्द्रों पर आवश्यक बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धत कराने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिया। मौके पर शिक्षक प्रमोद कुमार झा, विनोद यादव, नारायण चंद्र माजी आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.