गोड्डा, मार्च 12 -- न.प गोड्डा के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व पार्षदों का हुआ शपथ ग्रहण नगर में खुशी गोड्डा संवाद सूत्र । गोड्डा नगर परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुशील रमानी, उपाध्यक्ष पूजा तिवारी तथा 20 निर्वाचित वार्ड पार्षदों का बुधवार को शपथ ग्रहण समारोह उत्साहपूर्ण और गरिमामय वातावरण में संपन्न कराया गया। इस अवसर पर सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को उनके पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण के बाद सभी प्रतिनिधियों ने नगर परिषद क्षेत्र के समग्र विकास, स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने तथा जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया।शपथ ग्रहण समारोह में नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न वार्डों से बड़ी संख्या में समर्थक, सामाजिक कार्यकर्ता और आम नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं पार्षदों क...