बेगुसराय, जून 4 -- बलिया, एक संवाददाता। नगर परिषद कार्यालय के सभागार में बुधवार को नवनिर्वाचित सशक्त स्थायी समिति सदस्य अमित कुमार, अविनाश कुमार एवं करण कुमार के सम्मान में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता नगर परिषद की कार्यपालक अधिकारी अनीशा कुमारी ने की। कार्यक्रम में नगर परिषद के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं समर्थकों की उपस्थिति रही। मुख्य पार्षद जमाल उद्दीन ने नवनिर्वाचित सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नगर परिषद क्षेत्र के विकास को नई गति देने के लिए सभी जनप्रतिनिधि मिलकर कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि पूर्व में जो विकास कार्य किए गए हैं, उससे भी बेहतर कार्य करने का प्रयास अब किया जाएगा। यह भी पढ़ें- नगर परिषद क्षेत्र में विकास के लिए एकजुट होकर कार्य करने का लिया संकल्प उन्होंने विश्वास जताया कि ...