सिमडेगा, अप्रैल 21 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। नगर परिषद के सफाई कर्मी अपने बकाया वेतन के भुगतान की मांग को लेकर मंगलवार से बेमियादी हड़ताल पर चले गए है। सफाई कर्मियों के हड़ताल पर चले जाने के कारण शहरी क्षेत्र में मंगलवार को सफाई ठप्प हो गया है। जिस कारण हर तरफ कचरा फैला हुआ नजर आ रहा है। हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मी नगर परिषद से अपने बकाया दो माह के नियमित रूप से वेतन भुगतान करने की मांग कर रहे है। सफाई कर्मियों ने कहा कि दो माह से उनको वेतन नहीं दिया गया है। जिसके कारण उनको काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- कूड़ा निस्तारण कार्य में लगे कर्मियों को दो माह से वेतन के लाले पैसे के अभाव में बच्चों का एडमिशन रूक गया है। और वे बच्चों के कॉपी किताब नहीं खरीद पा रहे हैं। सफाई कर्मियों ने कहा कि जब तक उनको बकाए वेतन भुगतान नहीं हो...