बांका, दिसम्बर 31 -- बांका। एक संवाददाता नगर परिषद अंतर्गत वार्ड नंबर 19 में स्थित चुरैली गांव में पेयजल संकट लगातार गहराता जा रहा है। हैरानी की बात यह है कि यह गांव शहर से महज कुछ ही किलोमीटर की दूरी पर बसा हुआ है और नगर परिषद क्षेत्र में शामिल होने के बावजूद यहां के लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। गांव में पानी की समस्या इतनी गंभीर हो चुकी है कि इसका सबसे अधिक असर महिलाओं और बच्चों पर पड़ रहा है, जिन्हें रोजमर्रा के घरेलू कामकाज के लिए पानी जुटाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार गांव में लगे सभी सरकारी चापाकल पूरी तरह से खराब पड़े हैं। एक भी चापाकल ऐसा नहीं है जो सुचारू रूप से चल रहा हो। वहीं, नल-जल योजना के तहत लगाए गए दोनों वाटर पंप भी जवाब दे चुके हैं। एक वाटर पंप मस्जिद के समीप लगा है, जबकि द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.