पूर्णिया, फरवरी 3 -- बनमनखी, संवाद सूत्र। नगर परिषद की व्यवस्था से खिन्न दर्जीपट्टी वासियों ने सोमवार को बनमनखी-धमदाहा सड़क मार्ग पर मस्जिद के समीप बांस-बल्ले से सड़क जाम कर दिया। नगर परिषद प्रशासन के खिलाफ नाराजगी व्यक्त करते हुए स्थानीय लोगों का कहना था कि यहां काफी दिनों से सड़क पर नाली का गंदा पानी बहता है जिसके कारण जल जमाव की स्थिति बनी रहती है। सड़क पर जलजमाव के कारण चारों ओर दुर्गंध फैली रहती है जिसके कारण बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। बार-बार आवाज उठाए जाने के बावजूद भी नगर परिषद प्रशासन सड़क पर जल जमाव की समस्या को दूर करने में दिलचस्पी नहीं ले रहा है। इससे नाराज दर्जीपट्टी वासियों ने सोमवार की सुबह 9:30 बजे मस्जिद के समीप आवागमन बाधित कर दिया। सूचना के बाद अनुमंडल पदाधिकारी प्रमोद कुमार और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शैलेश प्रीत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.