दुमका, मार्च 2 -- दुमका। प्रतिनिधि नगर निकाय चुनाव समाप्त होने के बाद अब उपाध्यक्ष पद के लिए कई वार्ड पार्षद जोरतोड़ की गणित में जुट गए है। इस बार वार्ड पार्षदों की ओर से उपाध्यक्ष को चुना जाना है। ऐसे में वार्ड पार्षदों को संभावित प्रत्याशी अपने पाले में करने के लिए हरसंभव कोशिश करने में जुट गए है। सूत्रों से पता चला है कि उपाध्यक्ष पद के लिए दो नवनिर्वाचित पार्षद संभावित उम्मीदवार बनने की संभावना है। यह भी पता चल रहा है कि उक्त उम्मीदवारों ने बहुमत हासिल करने के लिए वार्ड पार्षदों की खरीद-फरोख्त करने की कवायद भी शुरू कर दी है। नवनिर्वाचित वार्ड पार्षदों को रिझाने में संभावित प्रत्याशी कोई कोर कसर छोड़ने को तैयार नहीं है। दुमका में नगर परिषद के उपाध्यक्ष पद के लिए 20 मार्च को बैठक निर्धारित है। बता दें कि दुमका शहर में 21 वार्ड पार्षद है...