सहरसा, फरवरी 10 -- सिमरी बख्तियारपुर। नगर परिषद में संचालित विभागीय योजनाओं में अनियमितता एवं पारदर्शिता के अभाव का आरोप लगाते हुए युवा नेता पुनपुन यादव ने नगर विकास एवं आवास विभाग, बिहार सरकार के मंत्री को आवेदन सौंपा है। उन्होंने आवेदन के माध्यम से नगर परिषद क्षेत्र में चल रही सभी विभागीय योजनाओं पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने की मांग की है। दिए गए आवेदन में कहा है कि नगर परिषद क्षेत्र में योजनाओं का क्रियान्वयन निर्धारित मानकों, दिशा-निर्देशों एवं प्राथमिकता सूची के अनुरूप नहीं किया जा रहा है। ऐसी जगहों पर योजनाएं कराई गई हैं जहां उनकी आवश्यकता नहीं थी, जबकि जलजमाव, सड़क जर्जरता एवं अन्य बुनियादी समस्याओं से जूझ रहे इलाकों की अनदेखी की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...