रामगढ़, मार्च 2 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि रामगढ़ नगर परिषद की नवनिर्वाचित अध्यक्ष कुसुमलता कुमारी ने सोमवार को नगर परिषद क्षेत्र में भव्य आभार यात्रा निकालकर जनता के प्रति आभार व्यक्त किया और क्षेत्रवासियों से आशीर्वाद प्राप्त किया। यात्रा में बड़ी संख्या में समर्थक, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना रहा। आभार यात्रा की शुरुआत सुबह मुंडा ढाबा से हुई। इसके बाद यात्रा छत्तरमांडू, कुरुम, चाहा, चेटर, बरधरवा, कांकेबार, मुर्रामकला, नायक टोला, टुंगरी मुंडा टोली, कैथा, गोबरदरहा, हुहुवा और कोठार सहित विभिन्न मोहल्लों और बस्तियों से होकर गुजरी। जगह-जगह लोगों ने फूल-मालाओं, पारंपरिक स्वागत और नारों के साथ नवनिर्वाचित अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया। यात्रा के दौरान कुसुमलता कुमारी ने जनता का अभिवादन करते ह...