जमशेदपुर, मई 27 -- जमशेदपुर। जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र में अब रात को भी सड़कों की सफाई और कचरा उठाव होने लगा है। उपायुक्त राजीव रंजन ने नगर परिषद क्षेत्र की स्वच्छता व पर्यावरण सुरक्षा को लेकर कार्यपालक पदाधिकारी संदीप पासवान को यह आदेश दिया है। रात में सफाई की योजना से नगर परिषद में कर्मचारियों की टीम बनाने के साथ क्षेत्र भी निर्धारित हुआ है। दिन में बाजार की सड़कों पर भीड़ अधिक रहने से सफाई कार्य प्रभावित होता था। कई बार कचरा वाहन के कारण जाम की स्थिति भी बन जाती है। नप के कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि रात में सफाई का काम शुरू हो गया है। नागरिकों का दायित्व है कि कचरा सड़क पर नहीं फेंके, बल्कि रोज घर-घर घूमने वाले वाहन को दें। इससे क्षेत्र में कचरे की समस्या नहीं होगी। बाजार क्षेत्र साफ रहने से लोगों को दुर्गंध व गंदगी से राहत मिलेगी।...