भभुआ, मार्च 21 -- सड़कों और कॉलोनियों में जगह-जगह फेंका जा रहा मुहल्ले का कूड़ा जागरूकता और सख्ती के अभाव में बेअसर हो रहा स्वच्छता अभियान (बोले भभुआ) भभुआ, नगर संवाददाता। शहर की मुख्य सड़कों से लेकर मोहल्लों और कॉलोनियों तक जहां-तहां कूड़े का ढेर लगा हुआ है। लोग अपने घरों का कचरा सड़क पर ही फेंक दे रहे हैं, जिससे न केवल शहर की सुंदरता धूमिल हो रही है, बल्कि आमजन के स्वास्थ्य पर भी गंभीर खतरा मंडरा रहा है। हैरानी की बात यह है कि ऐसे कृत्य पर रोक लगाने की दिशा में नगर परिषद की ओर से कोई ठोस पहल नहीं की जा रही है। शहर के कई इलाकों में कूड़ा निस्तारण की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण लोग मजबूरी या लापरवाही में सड़क को ही कूड़ेदान बना रहे हैं। गीला और सूखा कचरा एक साथ फेंके जाने से बदबू फैल रही है और मच्छर व मक्खियों का प्रकोप बढ़ गया है। इससे संक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.