सीतामढ़ी, अप्रैल 22 -- सीतामढ़ी। नगर निगम द्वारा मुख्य शहर स्थित पुराने नगर परिषद कार्यालय परिसर में एक नया और आधुनिक मार्केट निर्माण करने का निर्णय लिया गया है। इस निर्णय से न केवल निगम की आय में वृद्धि होगी, बल्कि शहरवासियों और बाजार आने वाले लोगों के लिए सुविधाओं में भी बड़ा सुधार होगा। नगर निगम के स्टैंडिंग कमेटी ने इस प्रस्ताव को पारित कर, जल्द ही कार्य शुरू करने का संकेत दिया है। इस कदम को लेकर निगम के आयुक्त डॉ. गजेंद्र प्रसाद सिंह ने जानकारी दी कि स्टैंडिंग कमेटी की बैठक में यह निर्णय लिया गया है और इसके लिए विस्तृत प्रस्ताव एवं प्लानिंग तैयार करने के आदेश भी दिए गए हैं। नगर परिषद के पुराने भवन को अब एक बड़े और आधुनिक मार्केट में बदलने का प्रस्ताव है। यह मार्केट शहर के प्रमुख स्थान पर स्थित है, जिससे व्यापारिक गतिविधियों को गति मि...