बक्सर, मार्च 20 -- पेज तीन के लिए ----- पत्र लिखा आरटीपीएस के लिए अलग काउंटर बनाकर संबंधित सुविधाएं मिलेगी प्रमाण-पत्र के लिए प्रखंड व अंचल कार्यालय के बजाय नप में आना होगा बक्सर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले के नगर निकायों में लोक सेवा का अधिकार यानी आरटीपीएस के तहत दी जाने वाली सुविधाएं बहुत जल्द लोगों को मिलेगी। इसके लिए विभागीय प्रक्रिया जारी है। इस क्रम में स्थानीय नगर परिषद की ओर से एक कदम बढ़ा दिया गया है। ईओ कुमार ऋत्विक की तरफ से शुक्रवार को नगर विकास एवं आवास विभाग के संयुक्त सचिव को पत्र लिखा गया है। जिसमें उन्होंने लोक सेवा का अधिकार यानी आरटीपीएस के तहत सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए लॉगइन आईडी और पासवर्ड की मांग की गई है। ऐसे में नगर विकास एवं आवास विभाग की तरफ से लॉगइन आईडी और पासवर्ड मिलते ही नगर परिषद में आरटीपीएस के लिए अलग क...