मुजफ्फरपुर, मार्च 15 -- कांटी। नगर परिषद के वार्ड चार ढेवहां में पीसीसी सड़क और वार्ड 19 रतनपुरा में नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास विधायक सह पूर्व मंत्री ई. अजीत कुमार व सभापति दिलीप कुमार ने किया। विधायक ने कार्य कराने वाले संवेदक को दोनों कार्य गुणवत्तापूर्ण तरीके से कराने का निर्देश दिया। कहा कि आने वाले दिनों में नगर परिषद में बड़े पैमाने पर विकास कार्य होंगे। मौके पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष विनोद गुप्ता, इंद्र मोहन झा, पार्षद चंदन पांडेय, अशोक चौधरी, इनरदेव राम, विनोद सिंह आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.