पाकुड़, अप्रैल 26 -- पाकुड़, प्रतिनिधि। शहर में पिछले कई दिनों से चरमराई विद्युत आपूर्ति ने अब शहर की प्यास बुझाना भी मुश्किल कर दिया है। बिजली की बदहाली के कारण पेयजल का संकट गहरा गया है, जिससे स्थानीय निवासियों में त्राहि-त्राहि मची है। भीषण गर्मी के बीच लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं, लेकिन नगर परिषद और बिजली विभाग के बीच तालमेल की कमी का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। शहर की जलापूर्ति का मुख्य केंद्र चांदपुर पंप हाउस इन दिनों बिजली संकट से जूझ रहा है। शुक्रवार रात को जब बिजली की स्थिति में थोड़ा सुधार हुआ, तब कहीं जाकर आधी टंकी पानी की आपूर्ति हो सकी। यह भी पढ़ें- टंडवा में पारा 40 पार, पानी और बिजली का भी संकट नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार चौधरी ने स्पष्ट किया कि पेयजल आपूर्ति बाधित होने का मुख्य कार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.