चक्रधरपुर, जून 4 -- मारवाड़ी स्कूल के पास स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय पाठशाला की संचालिका डा. मानीनि दास की अगुवाई में ब्रह्माकुमार और ब्रह्माकुमारी बहनों का एक प्रतिनिधि मंडल बुधवार को चक्रधरपुर नगर परिषद के अध्यक्ष सन्नी उरांव से मुलाकात किया। प्रतिनिधिमंडल के द्वारा ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वद्यिालय के मुख्यालय मांउट आबू से लाए गए परमात्मा का प्रतीम चिन्ह भेंट कर ज्ञान से सबंधित चर्चा की। चक्रधरपुर में चल रहे ब्रह्माकुमारी पाठशाला के गतिविधियों के बारे में जानकारी दी गई। इस प्रतिनिधि मंडल में अन्यों में से संगीता महतो, गीता महतो, बालेमा हेंब्रम, ओडिया हेब्रंम, राजेश मोदक,रश्मि प्रधान समेत अन्य सदस्यगण मौजूद थे। 5 जून को निकाली जाएगी रैली :प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विद्यालय पाठशाला चक्रधरपुर के तात्वाधान मे...