चाईबासा, फरवरी 4 -- चाईबासा, संवाददाता। नगर निकाय चुनाव के लिए नामांकन करने के चौथे दिन चाईबासा नगर परिषद के अध्यक्ष पद के लिए पांच लोगों ने नामांकन का परचा दाखिल किया। नामांकन का परचा दाखिल करने वालों में झामुमो समर्थित प्रत्याशी नितिन प्रकाश एवं भाजपा समर्थित प्रत्याशी रमेश खिरवाल, सुनील प्रसाद साव, फैयाज खान, नितेश कुमार दोदराजका शामिल हैं । नितिन प्रकाश अपने हजारों समर्थकों के साथ ढोल बाजे के संग नामांकन यात्रा निकाल कर नामांकन करने सदर अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय पहुंचे। मंत्री दीपक बिरुवा भी उनकी नामांकन यात्रा कार्यक्रम में कुछ समय के लिए शामिल हुए। झामुमो जिला अध्यक्ष सोनाराम देवगम, घनश्याम दरबार, चाईबासा चैंबर के अध्यक्ष संजय चौबे, निवर्तमान अध्यक्ष मधुसूदन अग्रवाल, दीपक साव, पंकज चिरानिया , चैम्बर के सचिव नीरज संदवार, केशर परवेज ...