कोडरमा, अप्रैल 14 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। नगर परिषद झुमरी तिलैया एवं कोडरमा नगर पंचायत के संयुक्त सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट, चंद्रडोडीह का निरीक्षण मंगलवार को किया गया। निरीक्षण के दौरान नगर परिषद अध्यक्ष रमेश हर्षधर ने व्यवस्था का गहन जायजा लिया और स्वच्छता प्रणाली को सुदृढ़ करने के लिए सख्त दिशा-निर्देश दिए। इस मौके पर उपाध्यक्ष मनोहर राम, कार्यपालक पदाधिकारी अंकित गुप्ता, सिटी प्रबंधक लेमांशु कुमार, रणधीर कुमार समेत नगर परिषद के अन्य कर्मी मौजूद थे। निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष ने प्लांट में संचालित सभी प्रक्रियाओं का बारीकी से अवलोकन किया। इस दौरान कचरे के जमा ढेर को देखकर उन्होंने नाराजगी जताई और संबंधित कर्मियों को कड़ी चेतावनी दी। हर्षधर ने स्पष्ट निर्देश दिया कि नगर परिषद से आने वाले कचरे को किसी भी स्थिति में दो दिनों से अधिक ...