बेगुसराय, अप्रैल 7 -- बखरी, निज संवाददाता। सोमवार की रात चोरों ने नगर के वार्ड चार के सलौना मोहल्ले में एक गरीब के घर से सामान भरा बक्सा उठाकर ले गए तथा उसमें रखे नकदी और गहनों की चोरी कर ली। पीड़ित महिला गीता देवी उर्फ डोमनी को घटना की जानकारी सुबह हो सकी। इधर, किसान अबु सईद खान जब अपने मक्का की फसल में पटवन करने गए तो खेत में टूटा बक्सा बिखरा सामान देख इसकी सूचना लोगों को दी। सूचना मिलने पर घटना की शिकार महिला गीता देवी उर्फ डोमनी पति रंजीत साहू के साथ बखरी पुलिस के प्रभारी थानाध्यक्ष पवन कुमार दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पीड़ित महिला ने बताया कि वे अपने बच्चों के एक कमरे में सोई थी। रात में ही चोरों ने दूसरे कमरे में रखे बक्से को चुरा कर ले गए। उन्होंने बताया कि बक्से में चैत्र नवरात्र मेला में दुकान लगाकर कमाए गए लगभग पांच हजार त...