चंदौली, मई 30 -- सैयदराजा, हिन्दुस्तान संवाद। सैयदराजा नगर पंचायत में कराए जा रहे विकास कार्यों में पूर्व चेयरमैन शंकर जायसवाल ने बड़े पैमाने पर गड़बड़ी और पैसे का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है। उन्होंने इसकी शिकायत भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की है। शिकायत के बाद पूरे मामले में शासन से जांच कर इसकी रिपोर्ट मांगी गई है।

शिकायत के विवरण हिन्दू महासभा के जिला महामंत्री और सैयदराजा नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन शंकर प्रसाद जायसवाल ने मुख्यमंत्री को भेजे शिकायती पत्र में कहा है कि वार्ड नंबर तीन हसरत मोहनी वार्ड में बनी नाली और लगी इंटरलाकिंग को उखाड़कर उसी को दोबारा लगाया जा रहा है। वहीं वार्ड नंबर 13 में कूड़े दान की बाल्टी वितरित करने की फोटो खींच कर बाल्टी नागरिकों से वापस ले ली जा रही है। वहीं वार्ड नंबर आठ में बिना टेंडर के नाली और...