बांका, मई 1 -- बौंसी, निज संवाददाता। बाजार में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से व्यवसायियों में असुरक्षा का माहौल है। व्यवसायियों ने पुलिस से नियमित रात्रि गश्ती की मांग की है। नगर पंचायत द्वारा सीसीटीवी लगाने में देरी को लेकर भी नाराजगी जताते हुए जल्द आंदोलन की चेतावनी दी है। व्यावसायिक संघ अध्यक्ष राजू सिंह ने कहा कि नवीन भुवानिया व्यवसाय की हत्या के बाद बाजार में सीसीटीवी लगाने की बात नगर पंचायत द्वारा कही गई थी जो आज तक कार्य नहीं हो पाया है। जल्द से जल्द बाजार में सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की है।वहीं, कार्यपालक पदाधिकारी सोनाली कुमारी ने कहा कि जल्द ही बाजार में कैमरे लगाए जाएंगे। यह भी पढ़ें- सीसीटीवी कैमरे अपराधियों की पहचान में मददगार होते हैं: एएसपी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.