नगर पंचायत सफाई कर्मी हड़ताल पर, सफाई ठप
बहराइच, जून 16 -- रुपईडीहा। मंगलवार को नगर पंचायत के दर्जनों सफाईकर्मोयों ने न झाड़ू लगाई न ही कूड़ा उठाया। सुबह से ही एकत्र होकर सफाईकर्मी चकियारोड चौराहे पर बैठे रहे। इसके बाद पुराने नगर पंचायत कार्यालय पर बैठकर अपने अपने घर चले गए। कर्मियों ने बताया कि दो माह से हमे वेतन नहीं मिला। उधार लेकर हमलोग घर खर्च चला रहे हैं। जिलाधिकारी के हस्तक्षेप से एक माह का वेतन मिला था। उसके बाद एसडीएम नानपारा से सिर्फ आश्वासन मिलता रहा। परंतु वेतन नहीं मिला। फलस्वरूप बजाजा मार्केट, स्टेशन रोड, रामलीला चौराहा, मालगोदाम रोड, आजाद रोड, एनएच 927 व चकियारोड चौराहे सहित रुपईडीहा गांव, केवलपुर, पचपकरी आदि सभी वार्डों में सड़कों पर कूड़ा एकत्र हो गया। उधर मुख्यमंत्री के आदेश के अनुसार बरसात के पूर्व नालियों की सफाई भी नहीं हुई। जिससे आने वाले बरसात में गंदा पानी सड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.