बहराइच, मई 9 -- रुपईडीहा। एडीएम बहराइच सहित कई अधिकारियों ने रुपईडीहा नगर पंचायत के सफाईकर्मियों व सुपरिवाईजर्स को आश्वस्त करते हुए कहा कि तीन दिनों में आप लोगों का वेतन मिल जाएगा। रुपईडीहा नगर पंचायत के चेयरमैन डॉ उमाशंकर वैश्य व अधिशाषी अधिकारी राम बदन यादव के बीच लगभग चार महीने से विवाद चला आ रहा है। इसी वजह से दर्जनों सफाईकर्मियों व सुपरिवाईजर्स को वेतन नही मिल रहा है। संबंधित अधिकारियों को पीड़ितों ने प्रार्थना पत्र दिए। बहराइच के एडीएम अमित कुमार व उपजिलाधिकारी नानपारा अमिता कुमारी सहित लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता सहित कई अधिकारी नगर पंचायत कार्यालय रुपईडीहा पहुंचे। पुराने कार्यालय में पहुंच कर सभी लोगों ने प्रपत्र देखे व वित्तीय अभिलेखों सहित कई पत्रावलियों का अवलोकन किया। यहां एडीएम ने कहा कि आप लोगों को तीन चार दिन में वे...