हाथरस, मई 12 -- सासनी। कस्बा के नगर पंचायत के सफाई कर्मचारियों ने सोमवार को अपनी चौदह सूत्रीय लंबित मांगों को लेकर एक ज्ञापन मौजूद बाबू को सौंपा। सफाई कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर नगर पंचायत प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कर्मचारियों ने नगर पंचायत प्रशासन को 72 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे सोमवार को सफाई कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने नगर पंचायत प्रशासन के बाबू अमरदीप को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में नगर पंचायत प्रशासन पर वादा खिलाफी और कर्मचारियों के शोषण का आरोप लगाया गया। यह भी पढ़ें- वेतन नहीं मिलने पर सफाई कर्मियों का फूटा गुस्सा कर्मचारी नेताओं ने मीडिया को बताया कि नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा जनता के बीच यह गलत संदेश फैलाया जा रहा है कि...