रुद्रपुर, जून 17 -- सितारगंज, संवाददाता। नगर पंचायत शक्तिगढ़ के अध्यक्ष सुमित मण्डल ने जान का खतरा बताया है। उन्होंने एक युवक के खिलाफ गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। बुधवार को नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित मण्डल ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि 18 मई की शाम करीब 7 बजे वह नगर पंचायत कार्यालय में एक आम सभा की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। आरोप लगाया कि बैठक के दौरान रात करीब 9 बजे वार्ड नंबर-03 निवासी अभिषेक सिंह खड़ा होकर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। अध्यक्ष ने कहा कि उन्हें और उनके परिजनों को जान-माल का खतरा बना हुआ है। कोतवाल सुंदरम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...