गंगापार, मार्च 17 -- शंकरगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत शंकरगढ़ में राज्यपाल की ओर से तीन नामित सभासदों का चयन किए जाने पर उनको बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।जारी सूची के अनुसार दीपक केसरवानी, नंदिनी विश्वकर्मा तथा अमित पटेल को नगर पंचायत शंकरगढ़ को नामित सभासद बनाया गया है। राज्यपाल की ओर से इन तीनों के नामों को अनुमोदित किए जाने के बाद नगर पंचायत में खुशी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...