मुजफ्फर नगर, मार्च 13 -- नगर पंचायत कार्यालय तथा खंड विकास कार्यालय का शुक्रवार को सहारनपुर मंडल के एडिशनल कमिश्नर रमेश कुमार यादव ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नगर पंचायत कार्यालय की व्यवस्था की जांच करते हुए नागर पंचायत कर्मियों को दिशा निर्देश दिए । बाद में खंड विकास कार्यालय पर भी औचक निरीक्षण करने पहुंचे। एडिशनल कमिश्नर ने कार्यालय की व्यवस्था एवं अन्य विकास कार्यों के कागजातों की जांच की। इस मौके पर नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी आलोक रंजन, नगर पंचायत अध्यक्ष हाजी अकरम समेत आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...