अयोध्या, अप्रैल 12 -- गोसाईगंज, संवादाता। सपा के निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद वैस अंसारी ने जिलाधिकारी को दिए गए शिकायती पत्र मे गोसाईगंज नगर पंचायत प्रशासन द्वारा शासनादेश के विपरीत काम करने का आरोप लगाया है। वैस अंसारी के अनुसार मामला नगरीय निकाय निदेशालय के उस शासनादेश का है जो 9 मई 2025 को सभी नगर पालिका,नगर महापालिका, नगर पंचायत में नामांतरण,वरासत,वसीयत आदि की शुल्क की न्यूनतम दर निर्धारित कर, लागू करने का आदेश दिया गया था। किंतु नगर पंचायत गोसाईगंज अपने 20 साल पुराने बोर्ड के उस प्रस्ताव का हवाला देती है जिसमें लोगों से पंजीकृत विलेख पर चार प्रतिशत से सात प्रतिशत तक और अन्य प्रकार से नामांतरण के लिए भी भारी शुल्क वसूल की जाती है। इसकी शिकायत लेकर सपा नेता ने शुक्रवार को ज़िलाधिकारी से मुलाकात कर उक्त शासनादेश लागू किए जाने की मा...