मऊ, जून 16 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत घोसी परिसर में लोक कल्याण मेले का आयोजन किया गया। इस मेले में पथ विक्रेताओं, रेहड़ी-पटरी संचालकों और आम नागरिकों को केंद्र तथा प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री स्वनिधी योजना के तहत पात्र पथ विक्रेताओं को क्रमिक रूप से 15 हजार, 25 हजार और 50 हजार तक के ऋण की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इससे वे अपने छोटे कारोबार का विस्तार कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकेंगे। बताया कि मेले में लाभार्थियों को डिजिटल भुगतान प्रणाली (यूपीआई) के उपयोग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह भी पढ़ें- लोक कल्याण मेले में सम्मानित किए गए पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थी इस दौरान अमरेंद्र श्रीवास्तव, कमलेश यादव, अमजद अली, उदय नारायण यादव, अखिल...