नगर पंचायत में लगा कैंप, सुनी गई समस्याएं
लखीमपुरखीरी, जून 2 -- नगर पंचायत मैलानी में मंगलवार को सीडीओ अभिषेक कुमार की पहल पर शासन आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने प्रतिभाग कर मौके पर ही आमजन की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ा गया। शिविर में समाज कल्याण विभाग, कार्यक्रम विभाग, अग्रणी जिला प्रबंधन सहित कई विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। सीडीओ के पहुंचने तक ही करीब 100 से अधिक लोगों ने विभिन्न योजनाओं के लिए पंजीकरण कराया। कार्यक्रम के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष कीर्ति माहेश्वरी की उपस्थिति में पात्र लाभार्थियों को ऋण वितरण किया गया। इसके साथ ही विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत लाभार्थियों को आवश्यक जानकारी प्रदान कर उन्हें लाभान्वित भी किया गया। यह भी पढ़ें- विज्ञापन हित की खबर : सहयोग शिविर र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.