मऊ, मार्च 7 -- पहसा, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत में सरकारी धन के बंदरबांट का आरोप सामने आया है। इस संबंध में कई सभासदों ने जिलाधिकारी प्रवीण कुमार मिश्र से मिलकर शिकायती पत्रक सौंपा। साथ ही मामलें की जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है। मधुबन नगर पंचायत वार्ड नंबर चार के सभासद अखिलेश राज की नेतृत्व में शनिवार को सभासद मंजू देवी, नीलेश राजरत्नम, राज कुमार राजभर आदि सभासदों का आरोप है कि नगर पंचायत मधुबन में फर्जी सफाई कर्मियों का नाम डालकर मिली भगत से सरकारी धन का बंदर बांट किया जा रहा है। वर्तमान में जो सफाई कर्मी कार्यरत हैं, उनसे अध्यक्ष द्वारा अपने निजी कार्य जैसे घर की सफाई, ट्रैक्टर-ट्राली व अपने निजी वाहनों के ड्राइवर के रूप में काम लिया जा रहा है। ऐसे में नगर पंचायत मधुबन का सफाई कार्य प्रभावित हो रहा है। सभासदों का आरोप ...