नगर पंचायत में तीन नामित सदस्यों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ
फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 20 -- कंपिल, संवाददाता। नगर पंचायत कंपिल में तीन नामित सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। मंगलवार शाम को पंचायत के टंकी प्रांगण में उपजिलाधिकारी अतुल कुमार सिंह ने नामित सदस्यों में मोनिका, आलोक राजपूत और अवधेश को संविधान के प्रति निष्ठा और कर्तव्य पालन की शपथ दिलाई। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष राजवती यादव ने नए सदस्यों का स्वागत किया और नगर के विकास कार्यों में पूर्ण सहयोग करने की बात कही। उन्होंने बताया कि शासन से प्राप्त धनराशि से नगर में विकास कार्य लगातार जारी हैं और सभी सभासदों के साथ मिलकर प्रत्येक वार्ड में सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करने के लिए वे प्रतिबद्ध हैं।कार्यक्रम का संचालन अधिशासी अधिकारी अवनीश कुमार यादव ने किया। इस अवसर पर कायमगंज नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन सुनील चक, ब्लॉक प्रमुख पति अरु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.