शामली, फरवरी 27 -- नगर पंचायत झिंझाना कार्यालय में शुक्रवार दोपहर उस समय हलचल मच गई, जब अरविंद चौहान, जिलाधिकारी शामली, अचानक निरीक्षण के लिए पहुंच गए। बिना किसी पूर्व सूचना के हुए इस दौरे से कर्मचारियों में हड़कंप की स्थिति रही और वे अभिलेखों को दुरुस्त करने में लग गए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यालय की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। फाइलों के रख-रखाव और लंबित मामलों की स्थिति पर असंतोष व्यक्त करते हुए उन्होंने निर्देश दिया कि सभी रिकॉर्ड व्यवस्थित रखे जाएं और लंबित प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनहित से जुड़े मामलों में किसी प्रकार की ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी।डीएम ने जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया की समीक्षा करते हुए कहा कि आम नागरिकों को निर्धारित समयावधि म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.