सीवान, जनवरी 3 -- बड़हरिया। नगर पंचायत के गठन के तीन वर्ष बीत जाने के बाद भी कई वार्डों में बुनियादी सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। इसे लेकर नगर पंचायत कार्यालय में आवेदन देकर स्थानीय लोग कई बार समस्या से अवगत करा चुके हैं, लेकिन अब तक ठोस पहल नहीं होने से लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। ऐसा ही मामला नगर पंचायत के वार्ड संख्या 4 सुरहिया का है, जहां नाला और सड़क के अभाव में जनजीवन प्रभावित हो रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नाला का निर्माण नहीं होने के कारण बारिश के दिनों में सड़क पर जलजमाव हो जाता है। इसके साथ ही सड़क का पक्कीकरण भी अब तक नहीं हो सका है, जिससे लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी होती है। उल्लेखनीय है कि नगर पंचायत गठन से पहले यह क्षेत्र नवलपुर पंचायत में आता था। उस समय से ही इस वार्ड में विकास कार्य अधूरे हैं। ग्रामीण...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.