शामली, अप्रैल 16 -- थानाभवन। थाना भवन नगर में नगर पंचायत द्वारा वसूला जा रहा कर हाउस टैक्स को लेकर नगर की जनता के बीच भारी आक्रोश पनप रहा है मामले को लेकर नगर के गणमान्य लोगों द्वारा बनाई गई समिति नगर विकास संघर्ष समिति द्वारा विगत कई महीनों से नगर में गृह कर एवं जल कर के निर्धारण को लेकर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में विगत सोमवार नगर पंचायत बोर्ड बैठक में समिति के पदाधिकारियों ने अध्यक्ष एवं सभासदों से मुलाकात की, साथ ही अधिशासी अधिकारी से भी विस्तृत वार्ता की।बैठक के दौरान समिति को अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी की ओर से अलग-अलग एवं विरोधाभासी जानकारी प्राप्त हुई, जिससे स्थिति स्पष्ट होने के बजाय और अधिक उलझ गई। इस असमंजसपूर्ण रवैये से समिति के सदस्यों में गहरा असंतोष देखा गया। मामले को लेकर समिति सदस्यों के साथ सभासद अंशुल एडवो...