शामली, अप्रैल 13 -- नगर पंचायत थानाभवन कार्यालय में सोमवार को अध्यक्षा राव मुशयदा की अध्यक्षता में नगर पंचायत बोर्ड की बैठक आयोजित की गई। बैठक का संचालन अधिशासी अधिकारी जितेन्द्र राणा ने किया। बैठक मे नामित तीनो सभासदों ने भाग लिया बैठक के दौरान स्वकर प्रणाली को लेकर सभासदों के बीच तीखी नोकझोंक और हंगामे की स्थिति भी बनी रही, जिसके बाद चर्चा के उपरांत स्व कर मे पचास प्रतिशत कम करने का प्रस्ताव पास कर शासन को भेजने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए। बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए अनुमानित बजट पेश किया गया, जिसमें 41.53 करोड़ रुपये की आय और 41.46 करोड़ रुपये के व्यय का प्रावधान रखा गया। सड़क निर्माण, जलापूर्ति, जल निकासी, वेतन और अन्य जनहित कार्यों पर खर्च किए जाने वाले इस बजट को सर्वसम्म...