फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 25 -- कंपिल। नगर पंचायत कार्यालय में बोर्ड की बैठक अध्यक्ष चेयरमैन राजवती ने की। बैठक में नगर विकास एवं बजट से जुड़े कुल 18 प्रस्तावों पर चर्चा की गई। वित्तीय वर्ष 2024-2025 के आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत करने को कहा गया, सभासदों ने जनवरी और फरवरी माह के आय-व्यय पर भी चर्चा की। साथ ही चौदहवें वित्त आयोग से कराए जाने वाले कार्यों के अनुमोदन पर विचार किया। बैठक में नगर के निर्माण कार्य, मार्ग प्रकाश व्यवस्था, सफाई व्यवस्था, भुगतानों की पुष्टि, पार्कों एवं तालाबों के सौंदर्यीकरण की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। कुछ सभासदों ने सफाई और रोशनी की समस्याएं उठाईं, वहीं अन्य ने घर-घर कूड़ादान योजना को प्रभावी ढंग से लागू करने पर जोर दिया। आरोप है कि जब सभासदों ने प्रस्तावों पर स्पष्ट निर्णय और लिखित जवाब की मांग की तो...