फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 25 -- कंपिल, संवाददाता। नगर पंचायत कंपिल कार्यालय में गुरुवार को नगर पंचायत अध्यक्ष राजवती यादव की मौजूदगी में बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में नगर के विकास एवं जनहित से जुड़े कुल 13 प्रस्तावों को सर्वसम्मति से पारित किया गया।

बैठक के दौरान प्रस्तुत प्रस्ताव बैठक के दौरान नामित सभासद आलोक राजपूत और मोनिका कठेरिया सहित अन्य सदस्यों ने नगर हित से जुड़े विभिन्न प्रस्ताव प्रस्तुत किए। प्रस्तावों पर विस्तृत चर्चा के बाद उन्हें मंजूरी प्रदान की गई। प्रमुख प्रस्तावों में नगर के सार्वजनिक शौचालयों को नियमित रूप से खुलवाने और उनकी साफ-सफाई सुनिश्चित कराने, भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर नए लघुशंका घरों का निर्माण कराने, खराब एवं बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त कर पुनः चालू कराने तथा सड़क एवं नाली निर्माण कार्यों को प्रा...