लातेहार, अप्रैल 22 -- लातेहार,प्रतिनिधि। पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर भवन में नगर पंचायत लातेहार की बोर्ड बैठक नगर पंचायत अध्यक्ष महेश सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में नगरवासियों के हित में कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा की गई और महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक का सबसे बड़ा और जनहितकारी निर्णय होल्डिंग टैक्स में कटौती से जुड़ा रहा। बोर्ड ने सर्वसम्मति से होल्डिंग टैक्स में कमी का प्रस्ताव पारित किया, जिससे नगर पंचायत क्षेत्र के नागरिकों को आर्थिक राहत मिलने की उम्मीद है। इस निर्णय को आम जनता के लिए बड़ी राहत के रूप में देखा जा रहा है। इसके अलावा बैठक में नगर क्षेत्र की बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने पर विशेष जोर दिया गया। यह भी पढ़ें- नगर पंचायत बोर्ड की बैठक आज सड़क, बिजली और पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए ठोस योजनाओं को स्व...