जौनपुर, अप्रैल 11 -- जफराबाद। नगर पंचायत बोर्ड बैठक शुक्रवार को चेयरमैन उम्मे रहिला की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इस बोर्ड बैठक में सभी सभासदों की सहमति से 7 करोड़ 78 लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया गया।इस बजट से विकास कार्यो को गति मिलेगी। बोर्ड बैठक में सभासदों द्वारा नगर क्षेत्र की साफ- सफाई व्यवस्था और भी बेहतर बनाने, पेयजल आपूर्ति को सुचारू रखने पर चर्चा की गई। बैठक में सभासद हीरामनी देवी ने वार्ड में लाइट व्यवस्था दुरुस्त करवाने की मांग किया। 7 करोड़ 78 लाख रुपये का बजट स्वीकृत हुआ। चेयरमैन उम्मे रहिला ने सभासदों को आश्वस्त करते हुए कहा कि दिए गए प्रस्ताव के सभी प्रमुख कार्यो को वरीयता देते हुए करवाया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...