नगर पंचायत बना, पर शौचालय अब भी सपना
सहरसा, मई 14 -- सोनवर्षा राज, संवाद सूत्र।नगर पंचायत का गठन हुए पांच वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन आज तक बाजार क्षेत्र में एक भी सार्वजनिक शौचालय की व्यवस्था नहीं हो सकी है। इससे बाजार आने वाले लोगों, खासकर महिलाओं और बुजुर्गों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नगर पंचायत क्षेत्र के आसपास के 19 पंचायतों से प्रतिदिन हजारों लोग घरेलू सामान की खरीदारी एवं अन्य कार्यों के लिए बाजार पहुंचते हैं। बावजूद इसके शौचालय जैसी बुनियादी सुविधा नहीं रहने से लोगों को इधर-उधर भटकना पड़ता है। महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। लोकलाज के कारण उन्हें घंटों तक असुविधा झेलनी पड़ती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर पंचायत बनने के बाद क्षेत्र में विकास की उम्मीद जगी थी, लेकिन मूलभूत सुविधाओं की स्थिति अब भी जस की तस बनी हुई है। बाजार में प्रत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.