शामली, दिसम्बर 23 -- नगर पंचायत बनत के सभासदों ने ईओ पर गंभीर अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए डीएम से निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है। मंगलवार को सभासद नीरज पाल, दीपक कुमार, ख्वाजा, अमरेश, इकराम अली, अजय कुमार ने डीएम को शिकायती पत्र देकर बताया कि नगर पंचायत में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की नियुक्ति, ठेके, डीजल की अत्यधिक खपत, बोर्ड बैठक में अनियमितताओं तथा सफाई कर्मचारियों के माध्यम से सभासदों पर दबाव बनाए जाने को लेकर आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। इस शिकायत का निस्तारण 15 दिसंबर को कर दिया गया, जिसे सभासदों ने पूरी तरह गलत और भ्रामक बताया है। आरोप लगाया कि ईओ द्वारा बोर्ड बैठकों में क्लर्क के स्थान पर चपरासी को बैठाकर प्रस्ताव लिखवाए जाते हैं। जबकि आईजीआरएस पर दिए गए जवाब में इस आरोप को निराधार बताया गया है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.