गंगापार, मई 18 -- नगर पंचायत लालगोपालगंज द्वारा विवादित भूमि पर किए जा रहे निर्माण कार्य को तत्काल प्रभाव से रोकने के लिए नोटिस जारी किया है। अधिशासी अधिकारी की ओर से मोहर्रम कमेटी के अध्यक्ष फिरोज अख्तर को यह नोटिस भेजा गया है। जारी नोटिस के अनुसार लेखपाल की आख्या के आधार पर नगर पंचायत सीमा क्षेत्र के राजस्व ग्राम निन्दूरा की कई गाटा संख्याओं की भूमि सरकारी अभिलेखों में नवीन परती एवं कर्बला के रूप में दर्ज है। आरोप है कि संबंधित भूमि पर कर्बला कमेटी द्वारा पिलर लगाकर कब्जा किया जा रहा था। नगर पंचायत प्रशासन ने निर्देश दिया है कि उक्त गाटों पर किसी भी प्रकार का स्थायी अथवा अस्थायी निर्माण तत्काल बंद कराया जाए। साथ ही राजस्व विभाग एवं नगर पंचायत की संयुक्त टीम द्वारा पैमाइश और चिन्हांकन की कार्रवाई पूरी होने तक कोई भी आगे की कार्रवाई न करन...